news

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना को लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

रुड़की से इस वक्त एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है... किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना को लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयं सेवक संघ, रुड़की इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी रुड़की के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ, जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन के संरक्षक प्रमोद जोहर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। यदि किसी जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता या हिंसा की घटना होती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जानी चाहिए। वहीं, संरक्षक प्रदीप सचदेवा ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं। उनके साथ होने वाली किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि किसी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं, तो कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संरक्षक सुनील साहनी ने कहा कि संगठन किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के पक्ष अथवा विपक्ष में नहीं है। संगठन लोकतांत्रिक मर्यादाओं, कानून के शासन और आम नागरिकों की सुरक्षा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अध्यक्ष पंकज नंदा ने कहा कि अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयं सेवक संघ, रुड़की इकाई इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के सामने दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली, घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच हो। दूसरी, जांच में जिन लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जाए। पंकज नंदा ने कहा कि संगठन को विश्वास है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करेगा। इससे समाज में यह संदेश जाएगा कि कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादा, जनप्रतिनिधियों के सम्मान और कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करना है। ज्ञापन देने वालों में जगदीश मेहंदी रता, राजीव ग्रोवर, राजा नरूला, संजीव मेंहदीरत्ता, किरण भाटिया, इंदर बधान और सार्थक छाबड़ा सहित पंजाबी समाज के कई पदाधिकारी और सम्मानित लोग मौजूद रहे। फिलहाल संगठन ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस ज्ञापन पर क्या कदम उठाता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news
news
news