Latest News
Today Update

स्वस्ति वाचन एवं गायत्री मंत्र के साथ संपन्न हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक का वार्षिक समारोह

स्वस्ति वाचन एवं गायत्री मंत्र के साथ संपन्न हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक का वार्षिक समारोह हरिद्वार/उत्तराखंड। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक का वार्षिक समारोह गायत्री चेतना केंद्र, बेंगलुरु के सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकार हितों, ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों तथा संगठन द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक अतुल कपूर ने बताया कि प्रेस क्लब परिसर में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिर जाने के कारण कार्यक्रम स्थल को अंतिम समय में परिवर्तित करना पड़ा, इसके बावजूद बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेखर चतुर्वेदी द्वारा स्वस्तिवाचन एवं गायत्री मंत्र के साथ केक काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, प्रतिभाओं तथा सामाजिक सरोकारों को सामने लाने में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल समाचार संकलन का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज को दिशा देने का दायित्व भी निभाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने, समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करने का आह्वान किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण एवं छोटे कस्बों में कार्य करने वाले पत्रकार अनेक कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित संसाधन एवं सुरक्षा नहीं मिल पाती। इसी उद्देश्य से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती तथा पत्रकारों को सामाजिक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा विभिन्न राज्यों में पत्रकारों को जोड़ने, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करने तथा जरूरतमंद पत्रकारों की सहायता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पत्रकारों को डिजिटल पत्रकारिता, मीडिया नैतिकता एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने हेतु समय-समय पर कार्यशालाएं एवं विचार गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। अतुल कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सात राज्यों में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणियों का गठन किया जा चुका है तथा पांच राज्यों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि जून माह के अंतिम सप्ताह में तेलंगाना राज्य में भी प्रदेश संयोजक एफ. एम. सलीम के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजय कुमार वाली ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारों के सामने विश्वसनीयता बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अजय गुप्ता ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के विस्तार एवं पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को पूरे कर्नाटक में मजबूत बनाने हेतु हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आचार्य कमलेश खरे ने मंगल तिलक लगाकर एवं गायत्री मंत्र अंकित अंगवस्त्र भेंट कर अतुल कपूर, अजय कुमार वाली एवं अजय गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर आलोक दीप, मनमोहन सिंह राठौर व प्रपन्न मंंडल सहित अनेक पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने पत्रकार एकता, सामाजिक सरोकार एवं संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

सिद्ध पीठ सती माता के मंदिर में राम कथा का भव्य समापन, विशाल भंडार में उमडे कई हजार की संख्या में श्रद्धालु बिजनौर थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव झाल- उलेढा मे सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ सती माता मंदिर के प्रांगण में आज राम कथा के अंतिम दिवस

सिद्ध पीठ सती माता के मंदिर में राम कथा का भव्य समापन, विशाल भंडार में उमडे कई हजार की संख्या में श्रद्धालु बिजनौर थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव झाल- उलेढा मे सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ सती माता मंदिर के प्रांगण में आज राम कथा के अंतिम दिवस पर कथा व्यास आचार्य कुलदीप महाराज ने कहा कि भरत श्री रामचंद्र जी के चरण खड़ाऊ ले जाने के बाद श्री राम ऋषि अत्रि के आश्रम में पहुंचे। आश्रम में पहुंचने पर माता अनुसूया ने सीता का भव्य स्वागत किया और चार प्रकार के मन के आभूषण का वास्ता देकर सुसज्जित किया और बताया की मन के आभूषण को कोई लूट नहीं सकता इसलिए इन पर हर स्त्री को इस पर अमल करना चाहिए। उसके बाद अगस्त ऋषि के आश्रम में पहुंचे, पंचवटी पहुंच जाते हैं और वहां लक्ष्मण द्वारा सुप्रनखा के नाक कान काटे जाते हैं.। पंचवटी पर रावण, राम की भार्या सीता का हरण कर ले जाता है सीता ले जाते समय जटायु के विरोध करने पर रावण ने उसे घायल कर दिया। माता सीता को तलाश करते हुए श्री राम जटायु के पास पहुंचे तो उसने रावण के विषय में बताया कि माता सीता को रावण ले गया है।उसके बाद शबरी माता की शरण में जाकर प्रेम रूपी झूठे बेर खाए। उसके बाद सुग्रीव के यहां हनुमान का मिलन हुआ और हनुमान जी नल, जामवंत सुग्रीव सेवा के साथ लंका पर चढ़ाई कर देते हैं इसके बीच आचार्य जी ने लक्ष्मण मूर्छा, सुलोचना सती, मेघनाथ- लक्ष्मण युद्ध, अंत में राम रावण युद्ध का विस्तार से प्रसंग समझाया। राम ने रावण पर विजय पाकर सीता सहित अवध वासियों ने जोर-दार स्वागत कियागया। अवध पहुंचने पर श्री रामचंद्र जी अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान होने का प्रसंग सुनाया पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंजायमांन हो उठा । कथा के समापन पर आरती, शांति पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। विशाल भंडारे का आयोजन आज कार्यक्रम के अंतिम दिवस के मौके पर माता सती के प्रांगण में लगभग 4हजार श्रद्धालुओं ने राम कथा का श्रवण किया। सुरेश कुमार पाल निवासी झाल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आज की कथा श्रवण करने के अंतिम दिन सती माता के मंदिर पहुंच कर शीश नवाने वालों में पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद श्री अशोक कटारिया, जितेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू परिषद, जगत सिंह दोसा मेरठ, संदीप त्यागी, प्रशांत कुमार डायरेक्टर सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा, डॉ नरेश पाल सिंह प्रदेश महामंत्री( संगठन) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश,कैलाश चंद प्रधानाचार्य, मास्टर राजपाल सिंह,संजय सचिव, कल्याण सिंह बिजनौर, रवि ढाका, शिव अवतार,सीताराम, कुलदीप विद्यार्थी, वचन भगत, वेदपाल,संजीव कुमार, कटार सिंह, नेपाल सिंह, वेदपाल सिंह बबलू सिंह ओंकार सिंह बृजपाल सिंह, प्रमोद कुमार जी एम सिवाहारा शुगर मिल, पूर्व प्रधान नीरज कुमार आदि का कथा आयोजन और भंडारे में विशेष सहयोग रहा।

Watch Videos
news
news
news
Contact Us
  • Roorkee
  • +91 8077413620
  • kumardigitalpress@gmail.com
  • +91 8077413620