Breaking News
news

रुड़की में राष्ट्रीय विमुक्त दिवस का आयोजन, जनजातियों के योगदान पर हुई चर्चा

रुड़की में राष्ट्रीय विमुक्त दिवस का आयोजन, जनजातियों के योगदान पर हुई चर्चा रुड़की, उत्तराखंड — 30 अगस्त 2025 उत्तराखंड विमुक्त एवं घुमंतू जनजाति परिषद द्वारा आज रुड़की में राष्ट्रीय विमुक्त दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश की सामाजिक विविधता का प्रतिनिधित्व करते हुए विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के अधिकारों, इतिहास और योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विमुक्त और घुमंतू जनजातियों ने देश की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि इन समुदायों को मुख्यधारा में लाने हेतु ठोस प्रयास किए जाएं। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पदम जी ने जनजातियों के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि ये समुदाय सदियों से देश की सेवा करते आ रहे हैं, परंतु स्वतंत्रता के बाद भी इन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से उपेक्षित रखा गया। उन्होंने विमुक्त जनजातियों को "भारत की आत्मा" बताया और उनके उत्थान हेतु नीति-निर्माताओं से संवेदनशीलता की अपील की। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस प्रकार ब्रिटिश शासनकाल में इन जनजातियों को ‘अपराधी जाति’ की संज्ञा दी गई और कैसे आजादी के बाद भी उस कलंक को पूरी तरह से मिटाया नहीं गया है। उन्होंने न्याय और अधिकारों की बहाली के लिए संविधानिक उपायों पर बल दिया। कार्यक्रम में बी के लोधी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और आगामी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र सरकार विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए विशेष योजनाएं तैयार कर रही है जिससे उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर मिल सकें। सभा में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समुदाय के लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और सरकार से मांग की कि उन्हें स्थायी निवास, पहचान, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र मिलें। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने एक मांगपत्र भी सौंपा जिसमें जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की माँग प्रमुख रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अनुराधा सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, मुकेश केअग्रवाल,प्रदीप पाल, सुशील त्यागी,अक्षय प्रताप , नितिन कुमार सांसिया, रोहित चौधरी, मनोज नायक, तेजपाल मौर्य, बी के चौधरी, लक्ष्मी नारायण सिंह,विवेक कंबोज, मयंक गुप्ता,पंकज नंदा, ठाकुर संजय सिंह, आदेश सैनी, बी एल अग्रवाल, अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी, संजय पाल, प्रदीप त्यागी, सुदेश चौधरी ल,रश्मि चौधरी, विकास वर्मा, सुशील रावत,अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और राष्ट्रीय विमुक्त दिवस को जनजागरूकता और अधिकारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक मानते हुए इसे हर वर्ष मनाने का संकल्प लिया गया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news