Breaking News
news

दीपावली पर भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान

रुड़की, 24 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने दीपावली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 24 नंद विहार में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को मिठाई और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोमा सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के सच्चे कर्मयोगी हैं, जो हर परिस्थिति में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। सफाई कर्मचारियों ने रोमा सैनी की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वह हर वर्ष इस प्रकार से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित करती हैं। इस कार्य से समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और समानता का संदेश जाता है। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 24 नंद विहार कलियर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, किंतु नगर निगम की सीमा में होने के कारण यहां की सफाई व्यवस्था नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा देखी जाती है। कर्मचारियों ने रोमा सैनी का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके इस प्रयास को प्रेरणादायक और सराहनीय कदम बताया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news