Breaking News
news

गढ़वाल सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाल सभा, सुभाष नगर मंडल में किया गया

पिरान कलियर। गढ़वाल सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाल सभा, सुभाष नगर मंडल में किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा पिरान कलियर के संयोजक माननीय श्री मुनीश सैनी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाजहित में कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल महामंत्री अरविंद सैनी जी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा ऐठानी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल जी, पाडली गुर्जर से सभासद आकाश जी, पार्षद सूरज नेगी जी, जिला आईटी संयोजक सुशील रावत जी, विधायक प्रतिनिधि विजय रावत जी, अनीता शर्मा जी, मीनाक्षी तोमर जी, सावित्री नेगी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने गढ़वाल सभा की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज और संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news