Breaking News
news

झबरेड़ा पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को दिए गए मेडल

स्पोर्ट्स फेस्ट में 34 स्कूलों के 1250 खिलाड़ियों ने लिया भाग पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओ को दिए मेडल झबरेड़ा। पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजई छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की 65 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। फाइनल शतरंज प्रतियोगिता में सिद्धार्थ व पीहू ने बाजी मारी। झबरेड़ा विधान सभा क्षेत्र में सविक एकेडमी की ओर से स्वीक स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता व सुरेश सैनी ने फीता काटकर किया। जिसमें जिले हरिद्वार के 34 स्कूलों के 1200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छः प्रकार के खेल शामिल किए गए। जिनमें शतरंज, कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल व फुटबॉल शामिल किए गए। खेल प्रतियोगिता में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। अंडर 17 में ग्लेशी वॉरियर टीम ने पहला स्थान, इंजस्टीस एफ सी टीम ने दूसरा व ब्लू लॉक सीनियर टीम ने तीसरा स्थान पाया। वहीं अंडर 14 में ब्लू लोक जूनियर ने पहला व गैलेक्सी वारियर ने दूसरा स्थान पाया। वालीबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की पहले स्थान पर रही, सर्वग्य स्कूल दूसरे स्थान पर व योगेश्वर स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में किसान मॉर्डन स्कूल देवबंद की टीम दूसरे स्थान पर व योगेश्वर स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में किसान मॉडर्न पहले स्थान व योगेश्वर स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान पाया। खो खो बॉयज प्रतियोगिता में ब्ल्यू लॉक टीम ने पहला व शेफील्ड स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स आर एम एस ए टीम पहले स्थान पर व खो ब्लास्टर टीम दूसरे स्थान पर रही। शतरंज अंडर 17 प्रतियोगिता में सिद्धार्थ पहले स्थान पर व दिव्यांशु दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज अंडर 14में पीहू गर्ग ने पहला व आरुष यादव ने दूसरा स्थान पाया। सविक स्पोर्ट्स फेस्ट प्रतियोगिता के आयोजक कपिल सैनी ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं की छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। जिससे पढ़ाई की साथ साथ खेलों में भी कैरियर बनाने का मौका मिलेगा। इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में आशीष सिंह रावत, मोहित धीमान व संग्राम सिंह सैनी ने खेलों भारत युवा फेडरेशन के तहत सहयोग किया।समापन पर विजई खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news