news

*बूथ सशक्तिकरण से ही सुनिश्चित होगी भाजपा की आगामी चुनावों में विजय : त्रिवेंद्र सिंह रावत*

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर आधारित जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान किया। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, जिससे आमजन को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी मिल सके। कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज करनवाल, राव लुबना, अनीस गॉड जिला टोली सदस्य सोनू धीमान, संजीव तोमर, सतीश सैनी , भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, प्रिया पैंगोवाल, प्रतिभा चौहान, नवनीत सिंह, अंकित गौतम, गीता मलिक, अनुज त्यागी,आकाश गौतम, अमित प्रजापति,सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी सभी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news
news
news