news

कलियर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक हलचल

कलियर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक हलचल की तस्वीर सामने आई है। इमलीखेड़ा मंडल में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वर्तमान विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत का ऐसा माहौल बना कि मानो चुनावी बिगुल अभी से बज गया हो। रिपोर्ट: कलियर विधानसभा के इमलीखेड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वर्तमान विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी शामिल हुए। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी के साथ अपने नेता के प्रति समर्थन और उत्साह का प्रदर्शन किया। बैठक में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हों। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। मुनीश सैनी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कलियर सीट पर विजय प्राप्त करने का संकल्प दोहराया और कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बेहद सुव्यवस्थित और भव्य रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी यह दर्शाती है कि भाजपा के प्रति जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, इमलीखेड़ा अध्यक्ष अनिल पाल, पंकज सैनी, मंडल महामंत्री नवीन पाल, मंडल मंत्री कंवरपाल सैनी, अश्वनी सैनी, अविनाश सैनी, डॉली सिंह रौड़, सुरेंद्र कुमार, पवन रौड़, अमित सैनी, राकेश कुमार, कमल सैनी, रवि सैनी, दिनेश सैनी, मुरसलीन, बहादुर सैनी, अंकित सैनी, अभिनव सैनी, संदीप पुरी, आकाश, अर्जुन पाल, लक्ष्मण पाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। एंकर आउट्रो: तो इमलीखेड़ा मंडल की इस बैठक ने एक बार फिर यह संकेत दे दिया है कि कलियर विधानसभा में भाजपा संगठन आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि कार्यकर्ताओं का यही उत्साह आने वाले समय में चुनावी नतीजों में कितना असर दिखाता है।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news
news
news