सिचाई विभाग की जमीन पर जेसीबी चला कर हटवाया अवैध निर्माण रुड़की। सिचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को विभाग की प्रशासनिक टीम ने जेसीबी चलवाकर हटवा दिया है। पीले पंजे ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर विभाग की बेस कीमती कई बीघा ज़मीन को कब्जा मुक्त कराया। दिल्ली रोड पर हवेली बैंकेट के समीप सिंचाई विभाग की करोड़ों रुपयों की कीमत की जमीन पर विभागीय अधिकारियों को अवैध कब्जा करने की जानकारी समाज सेवियों से मिली थी। विभागीय जमीन पर नींव भी भर डाली गई थी। रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण की बगैर स्वीकृति के ही निर्माण कार्य चल रहा था। इस सरकारी ज़मीन को कुछ लोग धोखा धड़ी से बेचने की फिराक में भी लगे हुए थे। अवैध निर्माण ध्वस्त होते ही अवैध कब्जा करने वाले लोग मोबाइल फोन इधर उधर घनघनाते रहे। लेकिन विभागीय अधिकारियों की कारवाई के सामने उनकी एक भी नहीं चली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भूमाफियाओं ने विभाग की जमीन पर दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कारवाई की जाएगी।
Read More