*बिछड़ी हुई नाबालिक भोली को उनके परिजनों से मिलाया गया* ******** कुमारी खुशी पुत्री धर्मपाल निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उम्र 17 वर्ष ने आज दिनांक 6/8/2026 को समय करीब 17:50 बजे रोते हुए बाबा केदारनाथ रेस्टोरेंट ढाबा निकट धंधेड़ी ख्वाजापुर के पास ड्यूटी रत अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी को रोते हुए सूचना दी की मैं अपने परिजनों से बिछुड़ गई हूं। कुमारी खुशी को सांत्वना देते हुए रोते हुए को चुप कराया गया एवं शालीनता पूर्वक पूछताछ कर उनके परिजनों की बारे में जानकारी कर उनकी तलाश की गई। जो तलाश करने पर करीब आधा घंटे बाद एक किलोमीटर की दूरी पर मिल गए। कुमारी खुशी को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। कुमारी खुशी के परेशान परिजनों द्वारा कुमारी खुशी को पाकर उत्तराखंड पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया एवं खुशी-खुशी अपने गंतव्य को चले गए।
Read More